बड़ी सादड़ी नगर पालिका चेयरमैन ममता बाबेल और पार्षदों ने डोटासरा से की मुलाकात
चित्तौड़गढ़ के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जयपुर PCC कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन, शपथ ग्रहण का दिया न्योता।
तस्वीर में जयपुर स्थित कार्यालय में गोविंद सिंह डोटासरा को बुके सौंपते जनप्रतिनिधि।
बड़ी सादड़ी में नगर पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक सक्रियता के बीच बड़ी सादड़ी नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला और समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव एवं विधानसभा अध्यक्षों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना एवं बड़ी सादड़ी विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल जाट के साथ उपस्थित होकर गोविंद सिंह डोटासरा से भेंट की।
मुलाकात के दौरान बड़ी सादड़ी नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल, वाइस चेयरमैन रंजीत सिंह झाला एवं नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने डोटासरा से शुभकामनाएं और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी सादड़ी नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा की गई और समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया।
मुलाकात में बड़ी सादड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ नवनिर्वाचित कांग्रेस के सभी पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा हुई। बड़ी सादड़ी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की यह मुलाकात संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण रही।