तस्वीर में बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत स्वीप टीम द्वारा आयोजित वोट चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।

बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के भोपत पूरा गांव में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर स्वीप टीम बड़ी सादड़ी ने वोट चौपाल के माध्यम से मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीण महिला एवं पुरुष मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में स्वीप टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने ग्रामीणों से आगामी 14 नवम्बर और 16 नवम्बर 2026 को होने वाले मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 14 नवम्बर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 16 नवम्बर 2026 को सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। इस दौरान नारेबाजी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।

अभियान के तहत ग्रामीण महिला एवं पुरुष मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के दौरान ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

यह अभियान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व तथा स्वीप टीम प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा और सहयोगी खेमराज मीणा एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा के सानिध्य में टीम पूरे उपखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां चला रही है।

अभियान के तहत उपखंड क्षेत्र के सभी राजस्व गांवों, ढाणियों, मजरों और गली-मोहल्लों तक पहुंचकर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसमें दिव्यांग, महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

वोट चौपाल के दौरान ग्रामीणों के बीच 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो', 'वोट हमारी जिम्मेदारी', 'लोकतंत्र रूपी महापर्व को सफल बनाएं', 'वोट जरूर दें', 'ना नोट से, ना दारू से, वोट दें अपनी इच्छा से' जैसे नारे लगवाए गए। स्वीप टीम का यह अभियान 14 और 16 नवम्बर को होने वाले पंचायत आम चुनाव के मतदान में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचा रहा है।

Tags: