आकोला में 20 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर, रक्तदान के लिए किया जनसंपर्क
आकोला में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से 20 सितंबर 2026 को मेगा रक्तदान शिविर होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाहर नगर में सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा।
आकोला में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 20 सितंबर 2026 को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर को लेकर तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार और सघन जनसंपर्क कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
प्रातः काल संवाददाता नन्द लाल तेली, चित्तौड़गढ़। आकोला। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष देवी लाल चपलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आकोला में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव ‘रक्तदान कर्तव्य है’ का आयोजन किया जा रहा है।
20 सितंबर 2026 को ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन आज होगा। इसी क्रम में आकोला में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया गया है।
रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाहर नगर, आकोला पर प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक आयोजित होगा। लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य और राष्ट्र हित में योगदान देने की अपील की गई है।