तस्वीर में संजना मेनारिया नीले रंग के कोट में नजर आ रही हैं, जिनके पीछे 'वाइस प्रेसिडेंट' लिखा हुआ है।   

बड़ी सादड़ी की संजना मेनारिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है। गुरुवार को हुए चुनाव में संजना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए 396 वोट हासिल किए और वाइस प्रेसिडेंट पद पर जीत दर्ज की। उनकी इस सफलता के बाद परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

संजना मेनारिया दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में बीए ऑनर्स इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया, “मैं डीयू के भारती कॉलेज में बीए ऑनर्स की छात्रा हूं। कल हुए चुनावों में निर्दलीय के रूप में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर 396 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।”

संजना पुत्री ललित मेनारिया हैं। उनकी जीत पर समाज के लोगों ने जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी।

पिता ललित मेनारिया ने बताया कि संजना ने कक्षा 12 तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल बड़ीसादड़ी से की। इसके बाद उन्होंने CUET-UG की परीक्षा देकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में प्रवेश पाया। संजना ने सेल्फ स्टडी के जरिए CUET-UG की परीक्षा पास की थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में वाइस प्रेसिडेंट पद पर संजना मेनारिया की जीत से बड़ी सादड़ी क्षेत्र में उनके परिवार और समाज के लोगों ने खुशी जताई।

Tags: