तस्वीर में आकोला में गणेशोत्सव के दौरान लोग मंच पर डांडिया नृत्य करते दिख रहे हैं।

आकोला। नगरपालिका में चल रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव का पर्व परवान पर है। विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के सामने डांडिया नृत्य की धूम मची हुई है। गणपति महोत्सव के तहत प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं और डांडिया की खनक से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना के साथ शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई जा रही हैं। डांडिया नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे गरबा पांगण खचाखच भरा नजर आया।

कस्बे में पुराना बैंक रोड, नीम चौक, चार भुजा का छीपों का मंदिर, गंजानंद देवरी, अखाड़ा चौक, मालियों का मंदिर, रामदेव मंदिर, रेगर मोहल्ले तथा जवाहर नगर कॉलोनी स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से गणेशोत्सव के तहत आयोजन किया गया। इन स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के सामने डांडिया नृत्य हुआ।

इस अवसर पर गणेश जी की प्रतिमा की महाआरती की गई। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, विशेष झांकियों और डांडिया नृत्य को लेकर विभिन्न स्थानों पर उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Tags: