तस्वीर में नीले सूट में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के वितरण प्रमुख भरत गुंटी दिख रहे हैं।

भोपाल, सितंबर 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, यह उद्योग में अग्रणी आंकड़ा है और इसके जरिए मुश्किल समय में परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिली। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मध्य प्रदेश में टर्म प्लान यानी रिटेल प्रोटेक्शन व्यवसाय में साल-दर-साल आधार पर 72.10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी ने बताया कि 31 मार्च, 2026 तक मध्य प्रदेश में 11,93,966 लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई। राज्य में लिंक्ड, गैर-लिंक्ड और एन्युइटी व्यवसाय समेत कंपनी के बचत व्यवसाय की भी अच्छी मांग रही।

31 मार्च, 2026 तक मध्य प्रदेश में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति यानी एयूएम 6,256 करोड़ रुपए रही। इसी अवधि में राज्य में कुल सम एश्योर्ड 73,100 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी के अनुसार, पिछले सात साल में उसने मध्य प्रदेश में अपने ग्राहकों को विभिन्न किस्म के लाभ के तौर पर कुल ₹2,300 करोड़ प्रदान किए हैं।

कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में आवश्यक स्वीकृति मिलने पर कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 31 मार्च, 2026 तक मध्य प्रदेश में कंपनी की 22 शाखाएँ थीं। इसके अलावा कंपनी के पास 11,506 सलाहकार, 4,986 भागीदार शाखाएँ और 3,963 निर्दिष्ट व्यक्ति थे।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वितरण प्रमुख श्री भरत गुंटी ने कहा कि मध्य प्रदेश कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी और उभरते हुए दोनों तरह के केंद्रों में उल्लेखनीय गति नजर आ रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में ग्राहकों के व्यवहार में स्पष्ट बदलाव दिखाई दिया है। लोग अपने कुल वित्तीय लक्ष्यों के हिस्से के रूप में वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत और सेवानिवृत्ति योजना को प्राथमिकता दे रहे हैं।

भरत गुंटी के अनुसार, वितरण, डिजिटल क्षमताओं, अलग-अलग तरह के उत्पादों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव में कंपनी के निरंतर निवेश से उसे इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की रणनीति ग्राहकों के लिए अपने भविष्य की योजना बनाना और उसे नियंत्रित करना आसान बनाने पर केंद्रित है तथा कंपनी के सभी प्रयास इसी उद्देश्य पर आधारित हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों के पूरे बीमा चक्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटलीकरण का इस्तेमाल करती है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान पूरी कंपनी के स्तर पर लगभग 54% बचत पॉलिसी आवेदन वाले दिन जारी की गईं, जबकि लगभग 58% इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल केवायसी के जरिए जारी की गईं। कंपनी की 97% सेवाएँ सेल्फ-हेल्प यानी स्व-सेवा या डिजिटल माध्यमों से प्रदान की जाती हैं, जिससे ग्राहक महज कुछ बटन दबाकर अपनी पॉलिसी की देख-रेख कर सकते हैं।

कंपनी ने उद्योग अग्रणी पहल के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आईसीआईसीआई प्रू पार्टनर स्टैक’ भी लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह अपनी तरह का पहला क्षमताओं का सेट है, जिसमें डिजिटल टूल और एनालिटिक्स शामिल हैं।

कंपनी के एडवाइज़र स्टैक ‘आईप्रू एज’ के जरिए देश भर में उसके 2.44 लाख से अधिक एजेंट के नेटवर्क को व्यवसाय बढ़ाने, कामकाज के प्रबंधन, आवेदन वाले दिन ही पॉलिसी जारी करने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद मिलती है। कंपनी के अनुसार, वह चुनिंदा वितरकों को उसी दिन कमीशन का भुगतान करने वाली पहली कंपनी है। नया वितरण भागीदार दो सप्ताह से भी कम समय में ऑनबोर्ड हो जाता है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3% रहा। पूरी कंपनी के स्तर पर बगैर जाँच वाले व्यक्तिगत दावे के लिए औसत टर्नअराउंड समय सिर्फ 1 दिन रहा। कंपनी के अनुसार, यह ग्राहकों और उनके परिवारों से किए गए वादे को पूरा करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कंपनी ने बताया कि उसकी दावा निपटान प्रक्रिया सरल है। दावा अनुरोध कंपनी की वेबसाइट, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप, शाखा जाकर या चौबीसों घंटे उपलब्ध ग्राहक सेवा के जरिए किया जा सकता है। कंपनी का शुरुआती दावा निपटान अनुपात 22% है, जिसे कंपनी ने उद्योग में बेहतरीन स्तर पर बताया है। कंपनी के अनुसार, इससे पिछले कुछ सालों में गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय पर उसके फोकस का पता चलता है।

31 मार्च, 2026 तक कंपनी ने मध्य प्रदेश में बीमित व्यक्ति की मृत्यु से जुड़े दावे यानी डेथ क्लेम के तौर पर 1,212 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

भरत गुंटी ने कहा कि मध्य प्रदेश में दीर्घकालिक स्तर पर विशाल अवसर हैं और कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाने, उपलब्धता बढ़ाने तथा राज्य भर में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राहक और भागीदार अनुकूल बीमाकर्ता बनने की अपनी रणनीति के तहत बीमा की पहुंच बढ़ाने और ग्राहक अनुभव बेहतर करने के लिए वितरण बढ़ा रही है तथा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।

इसी रणनीति के तहत कंपनी ब्रांच के विस्तार, एडवाइज़र की नियुक्ति और लक्षित तौर पर ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाकर मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

Tags: