भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में देवनारायण भगवान के मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। रायला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में आरोपी किशन रंगा स्वामी पुत्र बालू दास रंगा स्वामी, रंगास्वामी, निवासी खुटिया, पुलिस थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 01 छत पंखा, 01 पीतल का त्रिशूल, 01 पीतल का नाग, 04 पीतल के घण्टे और कुएं की मोटर का करीब 100 मीटर तार शामिल है। पुलिस कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर ही खुलासा हो गया।

यह थी वारदात

07 सितंबर 2026 को बालू राम पुत्र धुकल गुर्जर, निवासी नेगड़ी खेडा ने रायला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालू राम ने बताया कि वह गांव नेगड़ी खेडा (लाम्बिया कलां) स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में पुजारी हैं। 06 सितंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे मंदिर से जाने के बाद जब वे रात करीब 10:30 बजे वापस लौटे, तो मंदिर से पंखा, पीतल का सामान और तार चोरी हो चुका था। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस ने किशन रंगा स्वामी, निवासी खुटिया, थाना रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी से चुराया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। इसमें 01 छत पंखा, 01 पीतल का त्रिशूल, 01 पीतल का नाग, 04 पीतल के घण्टे और कुएं की मोटर का करीब 100 मीटर तार शामिल है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

इस पुलिस टीम ने किया खुलासा

चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी घनश्याम मीणा, हैड कांस्टेबल शीशराम और कांस्टेबल बनवारी लाल शामिल रहे। कार्रवाई में विशेष योगदान देने वाले कांस्टेबल विक्रम चाहर, शैतान सिंह एवं श्याम सुंदर भी टीम का हिस्सा रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर से चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

Tags: