तस्वीर में भीलवाड़ा के गंगापुर में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक दल पैदल मार्च करते दिख रहे हैं।

गंगापुर-भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव के बीच गंगापुर में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून व्यवस्था को लेकर अपनी मुस्तैदी का संदेश दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज टांक, पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल एवं थाना प्रभारी पुरणमल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, अशांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को भी सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।

पुलिस के फ्लैग मार्च से आमजन में सुरक्षा का भाव नजर आया। वहीं, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां भी स्पष्ट हुईं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता ने सुरक्षा इंतजामों की गंभीरता को सामने रखा।

Tags: