महात्मा गांधी अस्पताल: ओ नेगेटिव मरीज को PRO अर्पित बाहेती ने SDP दान कर बचाई जान
अस्पताल में ओ नेगेटिव SDP डोनर उपलब्ध नहीं होने पर जनसंपर्क अधिकारी अर्पित बाहेती ने स्वयं आगे आकर 46वीं बार रक्तदान किया।
महात्मा गांधी ब्लड सेंटर में बेड पर लेटे अर्पित बाहेती और चिकित्सा कर्मी।
महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से ग्रसित मरीज अनिता पत्नी मुकुटबिहारी का प्लेटलेट काउंट घटकर 15,000 रह गया था। चिकित्सकों ने मरीज को SDP (Single Donor Platelet) चढ़ाने की सलाह दी। मरीज का ब्लड ग्रुप O Negative होने और SDP डोनर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी ब्लड सेंटर में कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अर्पित बाहेती ने आगे आकर स्वयं SDP दान किया।
अर्पित बाहेती का यह 46वां रक्तदान है। इससे पूर्व भी वह जरूरतमंद मरीजों के लिए 45 बार रक्तदान कर चुके हैं। प्लेटलेट डोनर नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं SDP दान कर मरीज के लिए प्लेटलेट उपलब्ध कराया।
SDP दान के दौरान चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपक गोयल, डॉ. प्रतिभा शेखावत, डॉ. जया शेखावत, प्रभारी अधिकारी दिनेश चंद शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर नेमीचंद जैन, लैब टेक्नीशियन कमलेश मीणा एवं लैब टेक्नीशियन नारायण उपस्थित रहे। सभी ने अर्पित बाहेती का उत्साहवर्धन किया।
अर्पित बाहेती ने कहा कि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त या प्लेटलेट उपलब्ध करवाना ही रक्तदान की सार्थकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान एवं जरूरत के समय प्लेटलेट दान के लिए आगे आने की अपील की।