तस्वीर में रेलवे ट्रैक पर खड़ी जयपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का लाल और ग्रे रंग का इंजन तथा डिब्बे दिखाई दे रहे हैं।

भीलवाड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए नियमित संचालित जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस की समय-सारणी में संशोधन किया है। इसके तहत चित्तौड़गढ़, रतलाम, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि संशोधित समय-सारणी अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के नए समय की जांच अवश्य कर लें।

गाड़ी संख्या 19723 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस 28 अगस्त 2026 से जयपुर से संशोधित समय के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर शाम 17:20 बजे पहुंचेगी और 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद वापी स्टेशन पर रात 02:21 बजे पहुंचेगी और 02:23 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अपने तय समय पर बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 19724 बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 27 अगस्त 2026 से संशोधित समय के अनुसार चलेगी। बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर सुबह 08:57 बजे पहुंचेगी और 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रात 23:50 बजे पहुंचेगी और 23:55 बजे प्रस्थान कर अपने पूर्व निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले 'रेल मदद' ऐप, एनटीईएस या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य देख लें। नई समय-सारणी के प्रभावी होने के बाद संबंधित स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय इसी के अनुसार रहेगा।

Tags: