गुलाबपुरा में 24 नवंबर को निशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर में परामर्श देते चिकित्सक व अन्य लोग।  

गुलाबपुरा में मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार और परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में आयोजित इस शिविर में 159 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 15 नए मरीज शामिल थे। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि शिविर में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आरके सुरेखा और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

इस शिविर के लाभार्थी स्वर्गीय पन्नालाल, स्वर्गीय झंकार बाई और स्वर्गीय प्रेम चंद पगारिया की पुण्य स्मृति में अजमेर निवासी शांता देवी पगारिया रहीं।

शिविर के दौरान अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव के उपायों और योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित रूप से योगाभ्यास करने पर जोर दिया। मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार की ओर से निहाल चंद पारख ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की। शिविर में शांता पगारिया, लीला पारख और बालकिशन दगदी ने सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पूरे नवंबर माह तक निशुल्क भोजन सेवा की व्यवस्था भी की गई है। इस सेवा का लाभ पुखराज चौधरी और विमला चौधरी, अजमेर की ओर से लिया गया है। इस भोजन सेवा से 280 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

आयोजन में संस्था से जुड़े मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी और राजेंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया। निशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण और भोजन सेवा के माध्यम से आयोजित इस पहल में मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई गई।

Tags: