भीलवाड़ा में सम्पूर्ण धोबी समाज की ओर से सावन/भाद्रपद मास के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धोबी समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में 24 अगस्त 2026, सोमवार को धांधोलाई पाल स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य महाअभिषेक किया जाएगा।

धोबी समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशन दशलानिया की उपस्थिति में प्रातः 10.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक होगा। इसके बाद प्रातः 11.15 बजे भगवान शिव को लगभग 201 किलोग्राम खीर का महाभोग अर्पित किया जाएगा।

महाभोग के बाद महाआरती का आयोजन होगा। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में भोग प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

धोबी समाज सेवा संस्थान ने समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाअभिषेक एवं महाप्रसादी का लाभ लेने और धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags: