इंस्पायर जीआर स्टार इंडिया द्वारा 29 नवंबर को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले ऑडिशन की जानकारी। 

मेवाड़ की फैशन और ग्लैमर की दुनिया में स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया जा रहा है। इंस्पायर जीआर स्टार इंडिया की ओर से आयोजित होने वाला यह आयोजन मेवाड़ क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट बताया जा रहा है। इसके लिए पहला ऑडिशन 29 नवंबर 2026, रविवार को भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

आईजीआर स्टार इंडिया की फैशन आइकन जया चौहान ने बताया कि इस भव्य आयोजन का उद्देश्य मेवाड़ की प्रतिभाओं को फैशन और ग्लैमर की दुनिया में एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। ऑडिशन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होटल रॉयल एम्बेसी, भीलवाड़ा में होगी।

आईजीआर स्टार इंडिया के चेयरमैन गोपाल लाल माली ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में मिस, मिसेज और मिस टीन श्रेणियों में प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन और मुख्य शो के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, व्यक्तित्व और स्टेज प्रेजेंस का आकलन किया जाएगा। इसके माध्यम से क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को पेशेवर मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस आयोजन को लेकर मेवाड़ अंचल की महिलाओं और युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ की प्रतिभागियों की इस पेजेंट में भागीदारी को लेकर खासा आकर्षण है। 29 नवंबर को होने वाला ऑडिशन मेवाड़ की प्रतिभाओं के लिए फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का अवसर लेकर आएगा।

Tags: