भीलवाड़ा के अंकित चंदेरिया ने अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में जीता बेस्ट वीडियोग्राफर अवॉर्ड
| ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अंकित को उत्कृष्ट सिनेमैटिक प्रस्तुतियों के लिए पुष्कर मेला समिति के अध्यक्ष नवीन परिहार ने सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में उत्कृष्ट वीडियोग्राफी के लिए सम्मानित होते भीलवाड़ा के अंकित चंदेरिया।
भीलवाड़ा के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अंकित चंदेरिया (खटीक) ने अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में अपनी वीडियोग्राफी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड हासिल किया। उनकी उत्कृष्ट वीडियोग्राफी और आकर्षक सिनेमैटिक प्रस्तुतियों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुष्कर मेला समिति के अध्यक्ष नवीन परिहार ने अंकित चंदेरिया को ‘बेस्ट वीडियोग्राफर’ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उनकी वीडियोग्राफी और सिनेमैटिक प्रस्तुतियों को इस सम्मान के लिए चुना गया।
इस उपलब्धि के साथ ही अंकित चंदेरिया ने भीलवाड़ा का नाम अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में गौरवान्वित किया है। ट्रैवल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।