मेवाड़ की प्रतिभाओं को फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलने जा रहा है। इंस्पायर जीआर स्टार इंडिया की ओर से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का पहला ऑडिशन 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से भीलवाड़ा के होटल रॉयल एम्बेसी में होगा।

आईजीआर स्टार इंडिया की फैशन आइकन जया चौहान ने बताया कि ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ मेवाड़ क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और आकर्षक ब्यूटी पेजेंट इवेंट होने जा रहा है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आईजीआर स्टार इंडिया के चेयरमैन जी.एल. सैनी ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में मिस, मिसेज और मिस टीन श्रेणियों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। ऑडिशन और मुख्य शो के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, व्यक्तित्व और स्टेज प्रेजेंस का आकलन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली महिलाओं और युवतियों को एक पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है।

मेवाड़ अंचल के भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ की महिलाओं एवं युवतियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 29 नवंबर को भीलवाड़ा में होने वाला पहला ऑडिशन क्षेत्रीय प्रतिभाओं के लिए फैशन और ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Tags: