केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने दुर्घटना में मृत बक्शु सिंह के परिजनों को 7 लाख का क्लेम दिया
मोट्रास में दुर्घटना में मृत बक्शु सिंह की पत्नी कमला देवी को केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने 7 लाख रुपये का क्लेम त्वरित भुगतान किया।
तस्वीर में केयर हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से बीमा क्लेम का चेक प्राप्त करतीं श्रीमती कमला देवी व अन्य लोग।
मोट्रास में दुर्घटना में दिवंगत हुए श्री बक्शु सिंह के परिवार को केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने 7,00,000 रुपये की दावा राशि का त्वरित भुगतान किया। कंपनी ने यह राशि उनकी पत्नी एवं नॉमिनी श्रीमती कमला देवी को प्रदान की।
कंपनी की ओर से क्लेम चेक सौंपने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केयर हेल्थ इंश्योरेंस के जोनल हेड श्री रवि सोनी, सीनियर मैनेजर ऑपरेशन्स श्री उज्जवल परिहार और मोटरास शाखा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रीतेश सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने श्रीमती कमला देवी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि केयर हेल्थ इंश्योरेंस अपने पॉलिसीधारकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और बिना किसी देरी के क्लेम का निपटान करने के लिए सदैव कटिबद्ध है।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस के अनुसार, मुश्किल समय में परिवार को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना कंपनी की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं का हिस्सा है। इसी क्रम में दिवंगत श्री बक्शु सिंह की पत्नी श्रीमती कमला देवी को 7,00,000 रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया।
समय पर क्लेम राशि मिलने पर श्रीमती कमला देवी ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। दुर्घटना के बाद परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की यह प्रक्रिया कंपनी की ओर से क्लेम निपटान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।