भीलवाड़ा, 22 सितंबर। तिलस्वा एवं भुजरकलां में गत 3 दिवस से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण तिलस्वा एवं भुजरकलां पम्प हाउस से पंपिग बन्द है। इसके चलते WTP आरोली पर जलापूर्ति बाधित हो गई है।

अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग परियोजना खण्ड-प्रथम भीलवाड़ा सिद्धार्थ टाक ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा जिले की 22 सितंबर को सायंकाल एवं 23 सितम्बर प्रातःकाल जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर सायंकाल एवं 24 सितंबर प्रातःकाल जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। तिलस्वा एवं भुजरकलां पम्प हाउस से पंपिग बन्द होने का असर इन निर्धारित समयावधियों में जलापूर्ति व्यवस्था पर रहेगा।

Tags: