तस्वीर में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं।

भीलवाड़ा, 22 सितम्बर। नगर निगम भीलवाड़ा में महापौर एवं उपमहापौर का निर्विरोध निर्वाचन सफलतापूर्वक और लोकतांत्रिक रूप से संपन्न होने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भीलवाड़ा की जनता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि नगर निगम में महापौर एवं उपमहापौर का निर्विरोध निर्वाचन भीलवाड़ा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के योगदान की सराहना की।

विधायक कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भीलवाड़ा में विकास को नई गति देने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

उन्होंने भीलवाड़ा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम और राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर भीलवाड़ा के विकास, स्वच्छता, यातायात, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

विधायक कोठारी ने कहा कि महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के बाद नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक वातावरण में भीलवाड़ा को विकसित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा।

अंत में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भीलवाड़ा की समस्त जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Tags: