भीलवाड़ा: वीटो स्विचगियर का इलेक्ट्रीशियन मेला आयोजित, नए उत्पाद लॉन्च
सिंदरी के बालाजी मंदिर में आयोजित मेले में सैकड़ों इलेक्ट्रीशियन्स शामिल हुए, जहां कंपनी ने सुरक्षा मानकों वाले नए उत्पादों की जानकारी दी।
तस्वीर में भीलवाड़ा के इलेक्ट्रीशियन मेला मंच पर चार अतिथि बैठे दिखाई दे रहे हैं।
भीलवाड़ा 1 सितम्बर। वीटो स्विचगियर एंड केबल्स लिमिटेड द्वारा भीलवाड़ा शहर के सिंदरी के बालाजी मंदिर परिसर में इलेक्ट्रीशियन मेला महोत्सव आयोजित किया गया। मेले में भीलवाड़ा जिले की सभी तहसीलों से कई सैकड़ों की तादाद में इलेक्ट्रीशियन्स ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि वीटो के नए और उन्नत इलेक्ट्रिकल उत्पाद, जैसे मॉड्यूलर स्विच, एमसीबी, एलईडी लाइट्स और केबल्स, मकानों और उद्योगों के लिए सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद वायरिंग और इलेक्ट्रिकल फिटिंग के सुरक्षा मानकों को भी पूरा करते हैं।
गोपाल लाल माली ने कहा कि सभी कंपनियां कॉरपोरेटर सामाजिक जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का भी ध्यान रखे।
समारोह में इलेक्ट्रीक एसोसिएशन के सचिव रामलाल सुवालका और माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मंचासीन थे। कंपनी के राजस्थान हेड रविशंकर पंचौली ने कंपनी के उत्पादों, व्यापारिक योजनाओं और रिटेलर्स के साथ बेहतर व्यावसायिक समन्वय को लेकर चर्चा की।
रविशंकर पंचौली ने विटो कम्पनी के कई प्रोडक्ट्स के बारे में इलेक्ट्रीशियन्स को विस्तार से जानकारी दी। आने वाले दिनों में कंपनी के नए उत्पादों की भी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी इलेक्ट्रीशियन्स को जानकारी दी गई। इस दौरान कंपनी के नए उत्पाद ग्रीन भारत के तहत ग्रीन वायर का महत्व बताते हुए कहा गया कि यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है।
कार्यक्रम का संचालन यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढा ने किया। अंत में गुरूकृपा इलेक्ट्रिक के सीईओ सत्यनारायण माली ने समारोह में आए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। इलेक्ट्रीशियन मेले के जरिए वीटो स्विचगियर एंड केबल्स लिमिटेड ने अपने उत्पादों, व्यापारिक योजनाओं और नए इलेक्ट्रिकल उत्पादों की जानकारी इलेक्ट्रीशियन्स तक पहुंचाई।