तस्वीर में भीलवाड़ा की संजय कॉलोनी महिला मंडल की महिलाएं पारंपरिक हरे परिधानों में सावन महोत्सव के दौरान एक साथ नजर आ रही हैं।

भीलवाड़ा में सावन की हरियाली और हरियाली अमावस्या के उल्लास के बीच रिमझिम बारिश के सुहाने मौसम में संजय कॉलोनी महिला मंडल की महिलाओं ने उल्लास, संस्कृति और आत्मीयता से भरपूर सावन महोत्सव मनाया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी सखियों ने नृत्य, रोचक खेल, प्रश्नोत्तरी और हरियाली अमावस्या के स्नेहभोज में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित लकी पोटली गेम में रितु अजमेरा ने प्रथम, अर्चना असावा ने द्वितीय और अंजू बांगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी गेम में संगीता मुंदड़ा प्रथम, आशा राठी द्वितीय तथा जागृति माहेश्वरी तृतीय रहीं।

ग्रीन वस्तुओं के नाम प्रतियोगिता में अंकिता मुंदड़ा ने प्रथम, स्वीटी पोरवाल ने द्वितीय और रेणु कोगटा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सचिव मधु हिंगड़ ने बताया कि सावन विषयक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में करीब 20 सखियां ‘ग्रीन रानी’ बनकर पहुंचीं, जिन्हें आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक मधु लढ़ा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पौधा लगाओ, हरियाली और प्रकृति बचाओ” का आह्वान किया।

हरियाली अमावस्या की संध्या पर बारिश की फुहारों के बीच सभी ने आयोजित स्नेहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी समदानी और मीता अटल ने प्रभावी एंकरिंग के साथ किया, जबकि प्रियंका मालू और अदिति लढ़ा ने रोचक खेलों का संचालन किया।

आयोजन में जतन हिंगड़, आशा डाड, अनिता नौलखा, इंद्रा भदादा, सरोज समदानी, मंजू दरक, पुष्पा मुंदड़ा, डिम्पल डाड, कोमल सोनी सहित कुल 65 सदस्याएं उपस्थित रहीं। सावन उत्सव के माध्यम से महिला मंडल की सखियों ने पारंपरिक उल्लास के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Tags: