तस्वीर में भीलवाड़ा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडे के पास अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी नजर आ रहे हैं.

भीलवाड़ा 16 अगस्त। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनावास में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली रहे, जबकि अध्यक्षता जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा, राजेन्द्र गोठवाल और रोशन मेघवंशी मंच पर उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की अलवीरा, मायनूर, सुहाना, खुशी सहित कई बालिकाओं ने सांस्कृतिक समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शांतिलाल छापरवाल तथा अध्यापिका मीनाक्षी जैन, वितल प्रजापत, दिव्या भांबी सहित विद्यालय के कर्मचारियों ने अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया।

मुख्य अतिथि गोपाल लाल माली ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए हमें कृत संकल्पित रहना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्राओं को पारितोषिक और मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं के साथ सैकड़ों की तादाद में उनके अभिभावक मौजूद रहे। देशभक्ति प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Tags: