गंगापुर नगरपालिका के आगामी चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई, जिसके बाद नगरपालिका के सभी 25 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की तस्वीर सामने आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों में राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।

लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड 24, 20, 8 और 15 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 25 और 21 आरक्षित हुए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्ड 3 आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 10, 12 और 5 आरक्षित किए गए हैं, जबकि ओबीसी महिला के लिए वार्ड 18 और 19 निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 13, 23, 9 और 2 आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 1, 4, 6, 7, 11, 14, 16, 17 और 22 रखे गए हैं।

वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। कई वार्डों में नए राजनीतिक समीकरण बनने के साथ ही चुनावी दावेदारों को अपनी रणनीति तय करने का अवसर मिल गया है।

आगामी नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के आरक्षण के साथ वार्डवार आरक्षण का असर भी चुनावी समीकरणों पर देखने को मिलेगा। 25 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों की नजरें चुनावी रणनीति और अपने-अपने वार्डों में राजनीतिक गतिविधियों पर रहेंगी।

Tags: