भीलवाड़ा: सनातन धर्म प्रचार अभियान के तहत माहेश्वरी कपल क्लब ने किया सामूहिक हवन
भीलवाड़ा में सनातन धर्म प्रचार अभियान के तहत माहेश्वरी कपल क्लब ने विश्व कल्याण हेतु सामूहिक हवन का आयोजन किया। शारदा कॉलोनी के मन्दिर में आयोजित इस अनुष्ठान और निशुल्क हवन कुण्ड वितरण की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भीलवाड़ा के मंदिर परिसर में हवन कुंड वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और अन्य सदस्य।
भीलवाड़ा जिले में सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा विश्व कल्याण एवं जनमानस के स्वस्थ-समृद्ध जीवन की कामना के साथ सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ५ जुलाई रविवार को शारदा चौराहा स्थित शारदा एवरग्रीन पार्क सोसाइटी मन्दिर में संपन्न हुआ। क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से संस्था द्वारा भीलवाड़ा के छोटे-छोटे इक्कीस मन्दिरों में निशुल्क हवन कुण्ड वितरित किए जा रहे हैं, ताकि दर्शनार्थी भक्तजन नियमित रूप से हवन-यज्ञ और पूजन कर सकें। इसी क्रम में शारदा कॉलोनी के मन्दिर में हवन कुण्ड भेंट किया गया। क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. सुमन सुरेश सोनी की प्रेरणा से आयोजित इस हवन में पण्डित नरेश जोशी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ अनुष्ठान संपन्न करवाया। इस दौरान उपस्थित भक्तजनों ने बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा एवं मुकेश जागेटिया के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उगमा राम, गोविन्द, बालकृष्ण बंसल, बसन्त पंसारी, नरेश पटवारी, हरिराज सिंह राणावत एवं लक्ष्मी कंवर राणावत सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। धर्म के प्रचार और लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस अनुष्ठान ने क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।