प्रेम प्रकाश आश्रम में सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज का छठी महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया

भीलवाड़ा के प्रेम प्रकाश आश्रम में सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज का छठी महोत्सव मनाया गया, जहां झूला झांकी और भोग आयोजन हुए।

Update: 2026-07-27 09:16 GMT

तस्वीर में भीलवाड़ा के प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित छठी महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु और सजाई गई झांकी नजर आ रही है।

भीलवाड़ा स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आचार्य सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज का छठी महोत्सव (नामकरण संस्कार) रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज के बाल स्वरूप की झूला झांकी सजाई गई और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के परमानन्द गुरनानी ने बताया कि छठी महोत्सव के अवसर पर सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज के बाल स्वरूप की आकर्षक झूला झांकी सजाई गई। नामकरण संस्कार पर एक नाट्य भावना परमानन्दानी, दया लालवानी, नीलू वाधवानी, सुमन थुरवानी और रजनी वंजानी द्वारा प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के दौरान पालने में विराजीत सद्गुरू महाराज जी को श्रद्धालुओं और प्रेमियों ने झुलाया तथा बधाई गीत गाए। इससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंज उठा। इस अवसर पर आचार्य जी को खीर पूड़ी और माखन मिश्री का विशेष भोग अर्पित किया गया।

छठी महोत्सव कार्यक्रम में हीरालाल गुरनानी, सतपाल गांधी, फतन दास लालवानी, राजकुमार गुरनानी, राहुल परमानन्दानी, सुरेश दादवानी, रवि धनकानी, ताराचंद थुरवानी, गोविन्द सामतानी, हेमन्त रामचन्दानी, नारायण रामनानी, मनोज रामचन्दानी, रोहित नन्दवानी सहित कई संख्या में प्रेमी महिला पुरुष उपस्थित रहे। प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News