भीलवाड़ा में तिलक नगर, सांगानेर कॉलोनी व आदर्श नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी घोषित
भीलवाड़ा की तिलक नगर, सांगानेर कॉलोनी एवं आदर्श नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी घोषित, जानिए किन-किन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।
भीलवाड़ा में तिलक नगर, सांगानेर कॉलोनी एवं आदर्श नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष अशोक तुरकिया एवं सचिव सुशील कुमार बांगड़ ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नाम घोषित किए।
सचिव सुशील कुमार बांगड़ ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में रामप्रकाश सोमाणी, परमेश्वर पोरवाल, अमरचंद बांगड़ और प्रहलाद सोमाणी को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील सोमाणी, उपाध्यक्ष पद पर दीपक अजमेरा, कमलेश दरगड़, सी.ए. सत्यनंदन बाहेती, रामगोपाल काबरा, दिलीप सोनी एवं अनिल सोमाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष गोपाल डाड, सह कोषाध्यक्ष गोविंद बाहेती, संयुक्त मंत्री राजेश काष्ट, संगठन मंत्री पंकज काबरा, प्रवक्ता सुशील असावा, सह प्रवक्ता सत्यनारायण मूंदड़ा, खेल मंत्री अशोक मूंदड़ा, प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक गगराणी, वित्तीय सलाहकार घीसूलाल बाल्दी, विधि सलाहकार सावन बांगड़ तथा चिकित्सा प्रभारी आनंद गगराणी को नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में जोन प्रभारी के रूप में रामसहाय सोमाणी, अनिल कुमार बांगड़, राजकुमार नुवाल, महावीर सोमाणी एवं केदार सोमाणी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शंकर लाल काष्ट, अशोक डाड, मनोज चेचाणी, राधेश्याम बांगड़, ओमप्रकाश गग्गड़, श्याम सुन्दर काबरा, बृजकिशोर तापड़िया, कमलेश झंवर, प्रतीक सोडाणी एवं कैलाश बसेर को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मुकेश सोमाणी, ओमप्रकाश डाड एवं बबलू गगराणी को नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई। साथ ही उन्हें संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश प्रदान किए गए।