भीलवाड़ा जिले में मानसून की सक्रियता के बीच पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में मांडलगढ़ में सबसे अधिक 145 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि काछोला में 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले के प्रमुख बांध क्षेत्रों में भी बारिश का दौर रहा।

जिले के प्रमुख शहर और तहसील क्षेत्रों में जिला मुख्यालय तथा हमीरगढ़ में 25-25 मिलीमीटर, कोटड़ी में 38 मिलीमीटर, सहाड़ा में 6 मिलीमीटर, शाहपुरा में 2 मिलीमीटर, फुलियाकलां में 15 मिलीमीटर, बिजौलिया में 18 मिलीमीटर, जहाजपुर में 7 मिलीमीटर, बनेड़ा में 24 मिलीमीटर और हुरड़ा में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं करेड़ा, रायपुर, बदनोर, आसींद और शंभूगढ़ में बारिश नहीं हुई और वर्षा शून्य दर्ज की गई।

ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में कारोई में 42 मिलीमीटर, पारोली में 40 मिलीमीटर, बागोर में 6 मिलीमीटर, ज्ञानगढ़ में 1 मिलीमीटर, मोकुंदा में 1 मिलीमीटर, डाबला में 23 मिलीमीटर, शक्करगढ़ में 3 मिलीमीटर और रूपाहेली में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बांध क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। जैतपुरा बांध क्षेत्र में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कोठारी बांध पर 44 मिलीमीटर, अरवड़ बांध पर 40 मिलीमीटर, मातृकुंडिया बांध पर 11 मिलीमीटर, उम्मेदसागर पर 6 मिलीमीटर, आगूंचा बांध पर 3 मिलीमीटर और सरेड़ी बांध पर 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं चंद्रभागा और पाटन-खारी बांध क्षेत्रों में वर्षा शून्य रही।

लगातार हो रही इस बारिश से जिले के जल स्रोतों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। अच्छी वर्षा से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।

Tags: