भीलवाड़ा में इंदिरा गांधी जयंती पर पुष्पांजलि और विदेश नीति पर चर्चा
| अक्षय त्रिपाठी ने 1971 के युद्ध और बांग्लादेश निर्माण को याद किया, सदस्यों ने आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
19 नवंबर को भीलवाड़ा में इंदिरा गांधी जयंती पर संस्थान सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर संकल्प लिया।
भीलवाड़ा में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने इंदिरा स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।
19 नवंबर को श्रीमान अक्षय त्रिपाठी, जिला संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान भीलवाड़ा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम इंदिरा स्मारक, सर्किट हाउस के सामने, होटल लैंडमार्क के पास आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अक्षय त्रिपाठी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए वर्ष 1971 के युद्ध और अमेरिका के राष्ट्रपति के दबाव के बावजूद बांग्लादेश के निर्माण में इंदिरा गांधी की भूमिका का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंदिरा गांधी की विदेश नीति की महती आवश्यकता है।
इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन, ओमप्रकाश तेली, योगेश सोनी, डॉ. फरियाद मोहम्मद, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, रेखा हिरण, अली मंसूरी, अकरम अली, ममता शर्मा, सुरेश बंब, गुणवंत जैन, महेश राठौड़, योगिता सुराणा, अतुल सुराणा, अनिता डीडवानिया, लीला देवड़ा, राजेश शर्मा, नन्दलाल भील, मोडूलाल, नारायण शर्मा और हीरालाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।