गंगरार रेलवे फाटक 19 से 21 नवंबर तक रहेगा बंद, वाहन चालकों को अपनाने होंगे वैकल्पिक रास्ते
| भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर मरम्मत कार्य के चलते गंगरार का रेलवे फाटक संख्या 78 तीन दिन बंद रहेगा। 19 से 21 नवंबर 2026 तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। जानिए वाहन चालकों के लिए रेलवे ने कौन से वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं।
मरम्मत कार्य के कारण बंद पड़ा गंगरार का समपार फाटक और बैरियर दिख रहा है।
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर रेलवे के मरम्मत कार्य के चलते गंगरार का समपार फाटक संख्या 78 लगातार तीन दिन तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अनुसार, रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते गंगरार स्थित समपार फाटक संख्या 78, किलोमीटर 164/0-1 पर 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे ने फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इस दौरान वाहन चालक समपार फाटक संख्या 79, चौगावड़ी फाटक तथा समपार फाटक संख्या 77, प्रधान साहब की फाटक यानी फाटक खेड़ा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
रेलवे प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 19 से 21 नवंबर तक फाटक बंद रहने के दौरान निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें। इससे अनावश्यक परेशानी और यातायात अव्यवस्था से बचा जा सकेगा।