भीलवाड़ा के कोटड़ी में चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर जारी किया गया।

भीलवाड़ा। चारभुजा कोटड़ी में 11 दिसंबर 2026 को चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। सकल जाट समाज की ओर से राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को जाट धर्मशाला, कोटड़ी में आयोजित समाज की आवश्यक बैठक में सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। इसी दौरान पांच जोड़ों का पंजीयन भी हुआ।

जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवाह सम्मेलन की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया।

जाट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज भदाला ने कर्मचारी संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समाजजनों से सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने समाजबंधुओं से समय रहते अधिकाधिक जोड़ों का पंजीयन कराने की अपील की, ताकि सम्मेलन की तैयारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में शंकर लाल कुड़ी, रामधन थरोदा, कन्हैया लाल भदाला, भवानी राम नागा, नंद राम मंडा, देवीलाल गुलरिया, नारायण लाल जीजवाड़िया, सांवरलाल गोदारा, हरिशंकर धायल, रामेश्वर लाल बनावा, मोहनलाल नागा, देवीलाल नागा, बद्री लाल, धन्नालाल, जीतू रणवा, शंभू लाल धायल, भेरू लाल भदाला और भेरू लाल लालरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के लिए 51 जोड़ों का लक्ष्य तय होने और बैठक में ही पांच जोड़ों का पंजीयन होने के साथ आयोजन की तैयारियों को गति देने की दिशा में पहल की गई।

Tags: