राजस्थान राज्य साइकलिंग संघ एवं बीकानेर जिला साइकलिंग संघ के तत्वावधान में 22.08.20126 से 23.08.20126 तक बीकानेर में माउंट बाइक रोड साइकिल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा टीम का चयन 8.11.2026 को सायं 5:00 बजे साइकिल ट्रैक, जोधरास चौराहा पर किया जाएगा।

जिला संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में संघ के मान्यता प्राप्त क्लबों के अलावा अन्य क्लब, संस्थाएं, छात्रावास तथा राजकीय मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की टीमें भी भाग ले सकेंगी।

उन्होंने बताया कि 31वीं नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप एवं माउंट बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन उड़ीसा एवं झारखंड में 1.10.2026 से 4.10.2026 तक किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को चयन एवं प्रतियोगिता के दौरान अपना आधार कार्ड साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाला यह चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags: