हल्द्वानी घटना और खड़गे के अपमान के विरोध में भीलवाड़ा में कांग्रेस का विरोध मार्च
हल्द्वानी घटना और मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में भीलवाड़ा कांग्रेस ने मार्च निकाला और अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह किया।
तस्वीर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैनर और झंडे लेकर विरोध मार्च के दौरान खड़े दिखाई दे रहे हैं।
हल्द्वानी की घटना एवं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर की ओर से जिलाध्यक्ष श्री शिवराम जी खटीक के नेतृत्व में जिला स्तरीय विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।
कांग्रेसजन गोल प्याऊ चौराहा से पैदल मार्च करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ और सत्याग्रह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने संविधान, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर एडवोकेट कुणाल ओझा ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस सदैव संघर्षरत रही है। कांग्रेसजन एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विरोध मार्च एवं सत्याग्रह में भीलवाड़ा शहर के उपस्थित कांग्रेसजनों में मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, धर्मेंद्र पारीक, राजेंद्र जैन, सलाम मंसूरी, रफीक शेख, अनिल राठी, ओकर माली, मेवाराम खोईवाल, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, हमीद रंगरेज, योगेश सोनी, निसार सिलावट, डॉ. फरियाद, शिव प्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, चंद्र प्रकाश अमरवाल, विनोद कसारा, दिनेश बैरवा, अशोक पारीक, जितेंद्र दरयानी, सुरेश बम्ब, वसीम शेख, उस्मान पठान, शाहिद देशवाली, राजकुमार खटीक, मनीष पाटोदिया, कमल प्रजापत, अनवर मंसूरी, इरशाद अंसारी, धनराज सिंह, अनुराधा झा, दीपमाला लोट, समा शमीम बानो, रुक्मणी धोबी, अनुष्का सेन, आमीन पठान, कश्मीर शेख, मुकेश घुसर, संदीप टेलर, पुलकित टेलर, अभिषेक पाटोदिया, गौरी शंकर दायमा, शिवराज सुराणा, श्याम पराशर, अली, सुवालाल जाट, बद्री चंद प्रजापत, ममता शर्मा, मुन्नाराम मीणा, कश्मीर शेख, अजहरुद्दीन शेख, अकरम रंगरेज, शोभालाल माली, देवनारायण शर्मा, राजकुमार पायक, भाई दीपक खटीक, खेमराज पनवा, भूरालाल रेगर, अनिता पहाड़िया, सुनील दत्त शर्मा, मोहसिन मंसूरी, राकेश देसाई, दीपक पुरोहित, भारत कुमार शर्मा, सत्यनारायण पाल, विशाल गवारिया एवं उगमाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विरोध मार्च और सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेसजनों ने संविधान, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।