तस्वीर में भीलवाड़ा के सूर्यमहल में महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज और आचार्य पुलकसागर महाराज उपस्थित हैं।

भीलवाड़ा, 30 सितम्बर। संकटमोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज ने बुधवार शाम शहर के शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल पहुंचकर चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत प्रखर वक्ता मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज से मुलाकात की। महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर उनका अभिवादन किया।

मुलाकात के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और परस्पर मंगलभावना व्यक्त की गई। महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य पुलकसागर महाराज ने चातुर्मास के दौरान ज्ञान गंगा महोत्सव के माध्यम से भीलवाड़ा में ज्ञान एवं आध्यात्म की गंगा प्रवाहित की और सर्व धर्म के श्रद्धालुओं को उससे लाभान्वित होने का सुअवसर मिला।

इस अवसर पर आचार्यश्री पुलकसागर महाराज ने अपनी पुस्तकों का सेट महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज को भेंट किया। श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज का स्वागत एवं सम्मान किया।

प्रवीण चौधरी ने आचार्यश्री के चातुर्मास के दौरान आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। आध्यात्मिक चर्चा और परस्पर मंगलभावना के साथ हुई यह मुलाकात चातुर्मास के दौरान भीलवाड़ा में चल रही धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ी रही।

Tags: