भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन रविवार, 23 अगस्त को शाम 4 बजे हरि सेवा धाम रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के समक्ष रखेंगे।

विधायक कार्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि स्नेह मिलन के दौरान भीलवाड़ा के आगामी विकास की योजनाओं को लेकर नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं विचार भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा करना तथा भविष्य की विकास योजनाओं के लिए जनभावनाओं और सुझावों को जानना है।

सोनी के अनुसार, कार्यक्रम में भीलवाड़ा के विकास के लिए राजनीति के क्षेत्र में श्रेष्ठ व्यक्तियों के चयन पर चिंतन और मनन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों और क्षेत्रों से कार्यकर्ता एवं नागरिक स्नेह मिलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह कार्यक्रम भीलवाड़ा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता गण द्वारा किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठकें आयोजित कर व्यापक संपर्क किया जा रहा है। स्नेह मिलन में अब तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा करने के साथ आगामी योजनाओं के लिए नागरिकों और कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी महत्व दिया जाएगा।

Tags: