भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद की चंद्रशेखर आजाद शाखा द्वारा आयोजित दीपावली सेवा कार्यक्रम में एकत्रित बच्चे व पदाधिकारी.   

भीलवाड़ा में दीपावली के अवसर पर 151 जरूरतमंद बालिकाओं के घरों में खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की चंद्रशेखर आजाद शाखा ने सेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। शास्त्री नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद की ओर से कच्ची बस्ती की 151 बालिकाओं को दीपावली उपहार किट वितरित की गई। इसके साथ ही मांडना प्रतियोगिता और पौराणिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।

शाखा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि परिषद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज का कोई भी परिवार पर्व-त्योहारों पर उल्लास से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से शास्त्री नगर क्षेत्र की 151 जरूरतमंद बालिकाओं को दीपावली उपहार पैकेट दिए गए। प्रत्येक पैकेट में 10 मिट्टी के दीपक, सरसों के तेल की एक शीशी, रुई-बत्ती, पटाखे और मिठाइयां शामिल थीं। इन उपहारों के माध्यम से बालिकाओं के परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए मांडना (पारंपरिक रंगोली) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चियों ने उत्साह के साथ विभिन्न सुंदर कलाकृतियां बनाईं। इसके अलावा भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से पौराणिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी रखी गई। इसमें बालिकाओं ने भारतीय सनातन परंपरा और इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन शाखा सचिव प्रशांत खटोड़ और कार्यक्रम प्रभारी दीपक जी समदानी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मोहित जी पगारिया, आर. एस. जी पोरवाल, अजय जी सोनी, विष्णु समदानी और रिंकू जी सोमानी ने व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में महिला सहभागिता संयोजिका विजयलक्ष्मी जी समदानी के नेतृत्व में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर संगीता जी जागेटिया, मीनाक्षी जी आचार्य, निधि जी पोरवाल, कल्पना जी सोनी, आशा जी काबरा, रेखा जी समदानी, अनुश्री जी आचार्य, कौशल्या जी देवी समदानी और दिव्या जी काबरा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने बालिकाओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ उन्हें भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Tags: