भुसावर। राजस्थान में चल रहे पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत अब भुसावर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार, 03 नवंबर को तृतीय चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब मतदाता एक बार फिर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। बुधवार, 04 नवंबर को सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में दोनों पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संविक्षा और नाम वापसी की कार्रवाई की गई। इसके बाद चुनावी मैदान में शेष रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। भुसावर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार, 5 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले मतदाता 3 नवंबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान कर चुके हैं। अब 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए होने वाला मतदान चुनाव प्रक्रिया का अगला चरण होगा।

Tags: