तस्वीर में भुसावर के एक विद्यालय के गलियारे में बैठकर लिखित परीक्षा देते हुए छात्र नजर आ रहे हैं।

भुसावर क्षेत्र में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता की शाखा स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय और परीक्षा नियंत्रक राजेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में क्षेत्र के 21 सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कुल 2322 विद्यार्थियों ने दोनों वर्गों में भाग लिया।

शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा और सचिव राजेंद्र गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, भारतीय संस्कारों, भारतीय आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण भावना के सृजन के उद्देश्य से प्रतियोगिता की प्रथम चरण की शाखा स्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा भुसावर क्षेत्र के भुसावर, रणधीरगढ, सैंधली, नगला सीर और तरगवां के सरकारी स्कूलों सहित कस्बे के प्रेम पब्लिक स्कूल, इंदिरा पब्लिक स्कूल, मार्डन जगदम्बा स्कूल, आर्य कन्या गुरुकुल, स्पार्कल स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, जी.बी. स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, आर्य महिला विद्यापीठ, गांधी ज्याेति स्कूल, मां ज्योति, चेतन विद्या मंदिर, सुलभ स्कूल, आरडीपीएस स्कूल, जी.एल. पब्लिक स्कूल और बजरंग स्कूल में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के अध्ययनरत 1059 विद्यार्थियों तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के अध्ययनरत 1263 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल और देवकीनंदन सोनी ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित दो-दो विद्यार्थियों की टीम शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली जूनियर और सीनियर वर्ग की टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।

शाखा संयोजक संस्कार रोहित रवि सिंघल और संयोजक सेवा ताराचंद गोयल ने परीक्षा में सराहनीय सहयोग प्रदान करने वाले सभी संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।

परीक्षा आयोजन में शाखा के विजय सिंघल, शेरसिंह सैनी, हेमन्त मित्तल, उमेश सिंघल, मनीष मित्तल, डा. विजय पहाडिया, आयुष सिंघल, अशोक शर्मा, प्रकाश जैमन, राजवीर सिंह, दिलीप सिंघल, किशोरी खत्री, अरविन्द बंसल, खेमचंद पाण्डेय, विजय गुप्ता, लोकेश शर्मा, बृजेश जिंदल आदि का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थी आगामी शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसके माध्यम से प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भुसावर शाखा की टीम का चयन होगा।

Tags: