जयपुर थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बयाना के खिलाड़ियों का दबदबा, 5 मेडल जीते
जयपुर की थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बयाना के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड और 2 ब्रोंज मेडल जीते, तीन का नेशनल में चयन हुआ।
तस्वीर में जयपुर में आयोजित थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बयाना के खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षक सम्मान समारोह के दौरान नजर आ रहे हैं।
बयाना के खिलाड़ियों ने जयपुर में 25 और 26 तारीख को आयोजित थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच मेडल अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से बयाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में अंकित चौधरी ने स्वर्ण पदक, दृष्टि सोनी ने स्वर्ण पदक और हार्दिक राजोरिया ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं दिशा सोनी ने कांस्य पदक और नैतिक राजोरिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले बयाना के तीन खिलाड़ियों अंकित चौधरी, दृष्टि सोनी और हार्दिक राजोरिया का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। तीनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन को बयाना और पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ये बच्चे आगे भी इसी तरह तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते रहेंगे।
पूरे क्षेत्र को इन खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रदर्शन का स्तर बनाए रखेंगे। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ये होनहार खिलाड़ी भविष्य में अपने माता-पिता, गुरुओं, जिले और पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाते हुए नाम रोशन करेंगे।