भरतपुर के भुसावर में अन्नकूट महोत्सव के लिए बड़ी कड़ाही में प्रसादी तैयार करते श्रद्धालु दिख रहे हैं।   

भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर में 29 नवंबर रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भौमियाजी महाराज को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अन्नकूट प्रसादी बनाने का काम भी आरंभ हो गया है।

आमतौर पर दीपावली (दीपोत्सव) का उत्सव पांच दिन तक मनाया जाता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार 2026 में भी दीपावली का उत्सव छह दिन तक नजर आया। इसी क्रम में भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित सीओ ऑफिस के पास एवं नयावास स्थित श्री भौमियाजी मंदिर प्रांगण में भौमिया जी भक्त मंडल के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा।

महोत्सव के दौरान भौमियाजी महाराज को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं और आने-जाने वाले राहगीरों को कढ़ी, बाजरा और गुड़ की प्रसादी वितरित की जाएगी। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे और डीजे पर बजने वाले भजनों पर नृत्य करते हुए भौमियाजी महाराज के प्रति अपनी हाजिरी लगाएंगे।

इस अवसर पर श्रद्धालु भौमियाजी महाराज के दर्शन कर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा अन्नकूट प्रसादी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 29 नवंबर को होने वाला यह आयोजन भुसावर में धार्मिक आस्था और सामूहिक प्रसादी वितरण का अवसर बनेगा।

Tags: