साफा पहने लोग दुकान के भीतर खड़े होकर जिला परिषद सदस्य स्वागत समारोह में शामिल दिख रहे हैं।   

डीग में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मानवेन्द्र फौजदार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिले के गांव पास्ता निवासी और वार्ड नम्बर 24 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित मानवेन्द्र फौजदार का तेजस अकादमी में व्यवस्थापक अखिलेश फौजदार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर रमेश फौजदार, बलवीर फौजदार कठैरा, देवी सिंह, आकाश कोली, प्रकाश फौजदार और संजय सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मानवेन्द्र फौजदार का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

Tags: