विद्या भारती के पूर्व छात्र पंजीयन व संपर्क अभियान की चित्तौड़ प्रांत समीक्षा बैठक संपन्न

विद्या भारती के पूर्व छात्र संपर्क व पंजीयन अभियान की चित्तौड़ प्रांत वर्चुअल समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 15 अगस्त तक अधिकतम पंजीयन का आह्वान किया गया।

Update: 2026-07-25 09:48 GMT

तस्वीर में विद्या भारती के पूर्व छात्र संपर्क एवं पंजीयन अभियान के तहत आयोजित चित्तौड़ प्रांत की वर्चुअल समीक्षा बैठक के प्रतिभागी नजर आ रहे हैं.

बारां - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी पूर्व छात्र संपर्क एवं पंजीयन अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से चित्तौड़ प्रांत की वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने अभियान को संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए सभी जिलों एवं विद्यालयों से 15 अगस्त तक अधिकतम पूर्व छात्रों का पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्या भारती के पूर्व छात्र समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके साथ सतत संपर्क एवं समन्वय राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में आशीष जाजू पूर्व छात्र प्रांत संयोजक, प्रांत सचिव मानेंग पटेल एवं भूपेंद्र उबना ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सभी जिला सचिव, पूर्व छात्र संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान की समीक्षा की गई तथा तकनीकी माध्यमों से पूर्व छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन करने की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान में लगभग 11 लाख पूर्व छात्र विद्या भारती के राष्ट्रीय पूर्व छात्र पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है और विद्या भारती का यह पूर्व छात्र परिवार विश्व के सबसे बड़े संगठित पूर्व छात्र समूहों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

Tags:    

Similar News