पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गालव की पुण्य स्मृति में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान शिविर में 700 से अधिक यूनिट रक्तदान
बारां में पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गालव की तृतीय पुण्य स्मृति पर आयोजित रक्तदान शिविर में 700 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। गौसेवा और वृक्षारोपण भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
तस्वीर में बारां स्थित धर्मदा धर्मशाला में आयोजित शिविर के दौरान तीन व्यक्ति बेड पर लेटकर रक्तदान करते हुए और उनके आसपास चिकित्सा कर्मी व स्थानीय नेता उपस्थित दिख रहे हैं।
बारां में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रेम नारायण गालव की तृतीय पुण्य स्मृति पर शुक्रवार को अस्पताल मार्ग स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मदा धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 700 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम सेवा और मानवता को समर्पित विभिन्न गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया।
श्री प्रेम नारायण गालव स्मृति संस्थान के अध्यक्ष जयेश गालव ने अपने स्वर्गीय पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का आयोजन कराया। इस अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ितों, दुर्घटना में घायल मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शहर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर 700 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र कराया।
कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल गौसेवा भी की गई। गौवंश को हरा चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों पुरुषोत्तम गालव, महेंद्र गालव और विष्णु गालव ने बताया कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक ललित मीणा एवं राधेश्याम बेरवा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग व नंदलाल सुमन, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन एवं रामस्वरूप यादव, भाजपा नेता राजेश सिंघवी, बारां नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, जिला परिषद सदस्य हेमंत नागर, मांगरोल पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता, देवेंद्र शर्मा जस्सू, नागरिक बैंक के डायरेक्टर बालमुकुंद मीणा, मुकेश मिश्रा, खेम सिंह डागर, दिलीप शाक्यवाल, परमानंद सोनी, रामेश्वर शर्मा फतेहपुर, रमेश चंद्र नागर, पृथ्वीराज मीणा, अनुराग सिंह मूंडली, पवन यादव, देवेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र निर्विकार, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, महेंद्र जागरवाल, बाबूलाल किराड, नारायण डांगोरिया, जगदीश नरवाल, मानसिंह महाराज सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान, गौसेवा और वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्यों को स्वर्गीय प्रेम नारायण गालव की तृतीय पुण्य स्मृति को समर्पित करते हुए जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।