भोपाल में रितिषा अरोड़ा का शानदार प्रदर्शन, CBSE क्लस्टर वेस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

बारां की तैराक रितिषा अरोड़ा ने भोपाल में आयोजित CBSE क्लस्टर वेस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप के 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में कांस्य पदक जीतकर लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से पंजाबी समाज में खुशी की लहर है और परिवार, कोच व समाज ने उन्हें बधाई दी।

Update: 2026-07-28 10:16 GMT

तस्वीर में बाएं से दाएं: एक व्यक्ति, कांस्य पदक पहने तैराक रितिषा अरोड़ा, उनके पिता और एक महिला भोपाल में प्रतियोगिता के दौरान मंच पर खड़े हैं।

बारां की होनहार तैराक और पंजाबी समाज की बेटी रितिषा अरोड़ा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को भोपाल में आयोजित हो रही 'CBSE क्लस्टर वेस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप' (CBSE Cluster West Zone Swimming Championship) में उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट (100mtr Butterfly Event) में कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।

पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेन्द्र पिपलानी ने बताया कि इससे पूर्व रितिषा अरोड़ा ने उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि रितिषा ने 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पंजाबी समाज में हर्ष का माहौल है।

अपनी इस लगातार दूसरी बड़ी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए रितिषा अरोड़ा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी सुमन लता अरोड़ा, पिता भरत, माता नेहा खन्ना, अपने कोच तथा पूरे पंजाबी समाज को दिया। रितिषा ने कहा कि परिवार के अटूट सहयोग, कोच के मार्गदर्शन और समाज के प्रोत्साहन की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

रितिषा अरोड़ा की इस उपलब्धि पर समाज के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झाम्ब, पदम पिपलानी, रमेश गेरा (मुन्ना), महेंद्र पिपलानी, नरेंद्र बत्रा, अशोक अदलकखा, अध्यक्ष योगेश कुमरा, गुलशन अदलकखा, रितेश कोहली, मुकेश कुमरा, विजय पिपलानी, सेन कुमार अदलकखा, शेखर कुमरा, महेश झाम्ब, लाजपत अरोड़ा, हंसराज खत्री, मनोज बाठला, पुरन कालरा, लोकेश गेरा, सुनील पिपलानी, मनोज पिपलानी, लक्षय पिपलानी, पुनीत कुमरा, राहुल कुमरा, ललित गेरा, सोनू भरत पिपलानी, शालू गेरा, राजेंद्र अदलकखा, राजेंद्र गेरा सहित अन्य प्रबुद्ध जनों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रितिषा के उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

Tags:    

Similar News