त्यौहारी सीजन से पहले बारां में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर पुलिस और सर्राफा बाजार से जुड़ा प्रतीकात्मक चित्रण।

बारां। नवरात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष है और इसके तत्काल बाद दीपावली पर्व भी नजदीक है। ऐसे में सुस्त पड़े बाजारों में धीरे-धीरे ग्राहकी बढ़ने की संभावना के बीच व्यापारियों ने पुलिस से शहर के प्रमुख बाजारों सहित सर्राफा बाजार में 24 घंटे प्रभावी निगरानी और गश्त की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि आगामी एक माह तक पर्व और त्यौहारों के चलते बाजारों में गतिविधियां बढ़ेंगी, इसलिए आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश जरूरी है।

श्री सर्राफा संघ अध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल, महामंत्री अष्विनी कुमार बंसल, हितेष कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार थुणगर, संरक्षक विनोद कुमार गर्ग, जयनारायण हल्दिया, अषोक कुमार गर्ग, राजेन्द्र मंगल, अनुराग जैन, ओमप्रकाष पोरवाल, पवन कुमार बंसल सहित व्यापारियों ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में रात्रिकालीन गश्त प्रभावी की जानी चाहिए। विशेष रूप से सर्राफा बाजार में रात के साथ दिन के समय भी पुलिस की निगरानी रखी जाए, ताकि अपराधी वारदात को अंजाम नहीं दे सकें और व्यापारी भयमुक्त होकर अपना कारोबार कर सकें।

व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान में कारोबारी शिथिलता के बाद अब पर्व और त्यौहारों के कारण बाजारों में ग्राहकी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रात्रिकालीन गश्त के साथ दिन की गश्त भी प्रभावी होना आवश्यक है। प्रमुख बाजारों में पुलिस की लगातार निगरानी रहने से आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बना रहेगा।

वहीं सर्राफा व्यापारी प्रदीप कुमार मित्तल, ओमप्रकाष माधोपुर वाले, सत्यनारायण मंगल, विष्णु कुमार सोनी, पीयूष गर्ग, शंभूदयाल पोरवाल, योगेष सोनी, सिराज भाई सर्राफ, विरेन्द्र कुमार शर्मा, श्रेयांष जैन, परमानन्द सोनी, कन्हैया सोनी, राजेन्द्र गुर्जर, दिनेष सोनी, सुरेंद्र कुमार सोनी, विष्णु कुमार अग्रवाल, पंकज सोनी आदि ने गत दिनों एक सर्राफा व्यापारी के यहां दिन दहाड़े हुई आभूषणों की चोरी के मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की सराहना की।

सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यापारी के यहां से चोरी गया माल भी शीघ्र बरामद किया जाए और उसे व्यापारी को सुपुर्द किया जाए। आगामी त्यौहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली व्यापारिक गतिविधियों के बीच सर्राफा संघ की यह मांग बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी को और महत्वपूर्ण बनाती है।

Tags: