स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

बारां में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और नीट पेपर लीक प्रकरण पर अहम मंथन हुआ।

Update: 2026-07-27 10:08 GMT

बारां स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नेता और जमीन पर बैठे पार्टी पदाधिकारी।

बारां में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को शहर के श्रीजी चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा की अध्यक्षता तथा अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और नीट पेपर लीक प्रकरण सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में संगठन की मासिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की रणनीति तथा नीट पेपर लीक प्रकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनाव संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही जीते जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए आमजन के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने देश के लाखों युवाओं और विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित किया है तथा कांग्रेस द्वारा छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने, बूथ एवं मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित करने तथा आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाए।

पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनसंघर्ष और जनसेवा का रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही आगामी चुनावों में कांग्रेस की सफलता का आधार बनेगी। पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया ने कहा कि कांग्रेस की पहचान हमेशा जनसेवा और विकास की राजनीति रही है।

बैठक में परमानन्द मीणा, बाबूलाल टाटू, शोभागमल नागर, सत्यनारायण चैधरी, रामस्वरूप बैरवा, अजीज नाजा, सत्यनारायण भूमल्या, अशरफ देशवाली, असगर अली, महावीर पांचाल, राजवीर सिंह यादव, कालूलाल बैरवा, प्रदीप मेहता, शांति कुमार जैन, सुरेन्द्र सिंह चैहान, मनीष मेहता, रामा चैधरी, देवेन्द्र मीणा, विष्णु मेहता, सूरजमल बैरवा, रामसिंह, देवकरण नागर, धर्मपाल शर्मा, नरेष बागडी, घांसीलाल, रामकल्याण, रामप्रसाद बैरवा, इंसाफ अली, भगवान तिवारी, सतीष शर्मा एडवोकेट, शेरू खान, अश्फाक खान, जितेन्द्र मेघवाल, आरिफ शेख, फिरोज खान, भंवर मेहरा, असलम, जाकिर मोहम्मद, चन्द्र प्रकाश मीणा, हेमन्त सुमन, महावीर गुर्जर, सौरभ त्रिपाठी, सत्यनारायण मीणा, भवानीषंकर मीणा, जयलाल मीणा, फूलसिंह मीणा, हरिराम गोचर, सद्वाम हुसैन, सोनाराम गुर्जर, अजय चैधरी, अब्दुल हफीज, लड्डूलाल सहरिया, कुलदीप मीणा, दिनेष मीणा, गिरिराज मेहता, पवन मेहता, परवेज मंसूरी, अनिल यादव, नासिर मिर्जा, मुकेष शुक्ला, पप्पूलाल, राजू प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता और आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया गया।

Tags:    

Similar News