बारां में भाजपा मंडलों और बूथों पर सुना गया पीएम मोदी के 'मन की बात' का 136वां एपिसोड, पौधरोपण का लिया संकल्प

बारां जिले में भाजपा के सभी मंडलों और बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का सामूहिक प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण का संकल्प लिया गया, जबकि प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और खेल उपलब्धियों पर भी अपने विचार साझा किए।

Update: 2026-07-27 07:01 GMT

तस्वीर में बारां शहर में एक निजी आवास के भीतर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' सुनते हुए भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्य और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

बारां जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण सुनकर और देखकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार भाजपा शहर मंडल द्वारा शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन शहर उपाध्यक्ष रविंद्र गुणी के निजी आवास पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक महावीर सिंह हाड़ा, जिला महामंत्री राकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव, गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, रघुराज सिंह केदाहेड़ी, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल तथा कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र नागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, युद्धपोतों में 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के उपयोग, खेलों में भारत की बढ़ती भागीदारी तथा पी.वी. सिंधु सहित खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, पूर्व मंत्री हरिराम गुर्जर, पूर्व शहर महामंत्री बद्री प्रसाद मेघवाल, हेमंत शर्मा, शहर महामंत्री विद्यारतन जयंत, शहर उपाध्यक्ष हंसू गुर्जर, वंश प्रताप, कुंदन हाड़ा, हरिओम सुमन, नीरज विजय, भवानी मेहरा, विजय पीपलानी, सोनिया अदलक्खा, सुनील यादव, विनीता यादव, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।

Tags:    

Similar News