बारां में देवसोवनी एकादशी पर अग्रवाल महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया लाड़ा-लाड़ी उत्सव

बारां में देवसोवनी एकादशी पर अग्रवाल महिलाओं ने मनाया अनूठा लाड़ा-लाड़ी उत्सव, जानें पूरी परंपरा और आयोजन की खास बातें।

Update: 2026-07-25 10:47 GMT

तस्वीर में बारां के मनिहारा तालाब किनारे बैठीं अग्रवाल समाज की महिलाएं और टोकरी में रखे कपड़े व मिट्टी से बने लाड़ा-लाड़ी दिख रहे हैं।

देवसोवनी एकादशी के पावन पर्व पर कोटा रोड स्थित मनिहारा तलाव पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन की बारां इकाई द्वारा पारंपरिक 'लाड़ा-लाड़ी उत्सव' अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने लुप्त होती जा रही लोक परंपराओं को जीवंत किया। संगठन द्वारा उत्सव में अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी महिलाएं अपने घरों से कपड़े व मिट्टी के सुंदर लाड़ा-लाड़ी (दूल्हा-दुल्हन) बनाकर लाईं। परंपरा को पूरी शिद्दत से निभाते हुए महिलाओं ने लाड़ी के लिए दहेज का सामान, मिठाई के पैकेट और कपड़े भी भेंट किए।

कोषाध्यक्ष हेमलता गर्ग व बबली अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं बालिका का रूप धारण कर पहुंचीं और सूझबूझ से लाड़ी का विवाह संपन्न कराकर लाड़े को बचा लिया। इस आयोजन में सुशीला बंसल का विशेष योगदान रहा।

इसके बाद धाम के बगीचे में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य किया और खुशियां मनाईं। अंत में लाड़ा-लाड़ी का तालाब में विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर दीपिका लोहिया, रेखा अग्रवाल, रजनी गोयल, ममता गोयल, अर्चना गुप्ता, शकुंतला गोयल, डोली गर्ग, मधु गोयल, बबीता बंसल, निशा बंसल, सुनीता बंसल, दमयंती बंसल, गीता गोयनका, नीतू बंसल, शीला गोयल (सांगोद), चंचल मित्तल, गायत्री बंसल, लक्ष्मी अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, मंजू गोयल, शीला गोयल, उषा निरंजन गोयल, आशा गुप्ता, सुनीला अग्रवाल व नीलू गर्ग सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक समोसा पार्टी के साथ हुआ।

यह आयोजन बारां की अग्रवाल समाज महिलाओं में लोक परंपराओं के प्रति गहरे लगाव और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।

Tags:    

Similar News