तस्वीर में अटरू के हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ता विधायक राधेश्याम बेरवा और मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।

बारां/अटरू। अटरू स्थित ढोक तलाई हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अटरू नगर मंडल की आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक राधेश्याम बेरवा ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती और पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा अटरू मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया ने की। मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बेरवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित, संगठन की मजबूती और भाजपा की जीत के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया ने बताया कि अटरू नगर में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। स्वीकृति के लिए अटरू नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राधेश्याम बेरवा का मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया के नेतृत्व में 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा नेता एड. सुरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव में अटरू की नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों के दम पर अटरू नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मिश्रा, मंडल महामंत्री महिपाल नागर, अनिल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल जिला अध्यक्ष रोहित नागर, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद परीक, बाल किशन सुमन, प्रद्युमन शर्मा, सुरेंद्र नागर, धीरू शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा, शशिकांत शर्मा, प्रेम सुमन, पूर्व मंडल महामंत्री कुलदीप त्यागी, नवल महाकाल, रामबाबू वैष्णव, भगवान गोयल, देवीलाल रोड, महेंद्र सिकलीगर, सुरेश राणा, मंडल मंत्री पवन चक्रधारी, जितेंद्र सुमन, हरिओम नागर, हरीश गालव, नितेश प्रताप सिंह, जगदीश ओड, कुंज बिहारी नागर, राम लखन शाक्यवाल, सुंदरलाल औड, रमेश डीमर सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष संजय दायमा ने किया।

Tags: