तस्वीर में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अस्पताल में फल और दलिया वितरण के दौरान नजर आ रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा बारां की ओर से सेवा एवं जनकल्याण के कार्य किए गए। इस दौरान शहीद राजमल जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए, जबकि जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती माताओं एवं बहनों को पौष्टिक दलिया बांटा गया।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाड़ा की अगुवाई में आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत शहीद राजमल जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती माताओं एवं बहनों को पौष्टिक दलिया वितरित किया गया।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाड़ा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का जन्मदिन सेवा कार्यों के रूप में मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इस दौरान जिला महामंत्री किरण भार्गव, रेखा मेहता, जिला उपाध्यक्ष सोनिया अदलक्खा, नगर अध्यक्ष अंतू रानी शर्मा सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Tags: