अटरू में अन्नपूर्णा फुटबॉल क्लब की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय खिलाड़ी वैभव औदीच्य व अतुल नागर का हुआ सम्मान
बारां के अटरू में आयोजित अन्नपूर्णा फुटबॉल क्लब की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी वैभव औदीच्य और जोधपुर फुटबॉल अकादमी में चयनित अतुल नागर का सम्मान किया गया। समारोह में क्लब पदाधिकारियों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
तस्वीर में अन्नपूर्णा फुटबॉल क्लब अटरू के पदाधिकारी और खिलाड़ी एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ट्रॉफियों के साथ नजर आ रहे हैं।
बारां/अटरू। अन्नपूर्णा फुटबॉल क्लब अटरू की बैठक अटरू स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी वैभव औदीच्य तथा जोधपुर फुटबॉल अकादमी में चयनित अतुल नागर के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब के संरक्षक हरि ओम सुमन लाला ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट किए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी विद्यालयी एवं ओपन प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शारीरिक शिक्षक जमिल मोहम्मद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्लब के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बैठक के दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष दीपक दिवाकर, सचिव ललित सुमन, क्लब के कोच एवं मार्गदर्शक हेमन्त शर्मा, शारीरिक शिक्षक गजेंद्र वर्मा तथा संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों एवं क्लब को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की जानकारी एडवोकेट सुरेश शर्मा ने दी।