अमरावती। मोर्शी तहसील के हिवरखेड गांव में 32 वर्षीय युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। 25 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना से पूरे परिसर में शोक का माहौल है। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मृतक की पहचान शुभम विष्णु टाकले (32) के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शुभम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में शोक छा गया और आसपास के क्षेत्र में भी मातम का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मोर्शी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मोर्शी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद मृतक के शव को मोर्शी उपजिला अस्पताल भेज दिया गया।

शुभम विष्णु टाकले की आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच मोर्शी पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Tags: